विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। बिशुनपुरा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चला दिया। शुक्रवार को संध्या मोड़ से लेकर पुरानी पंचायत भवन स्थित लाल चौक तक अंचल अधिकारी खगेश कुमार एवं थाना प्रभारी राहुल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि उस समय बनी जब प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा से मिलकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इसके बाद 6 अप्रैल को एसडीओ ने पत्र जारी कर 10 अप्रैल तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि, जमीनी स्तर पर इसका अपेक्षित असर नहीं दिखा। इसके बाद अंचल प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए 22 अप्रैल तक का अंतिम अल्टीमेटम जारी किया।
अतिक्रमण हटने के बाद लाल चौक पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने सब्जी विक्रेताओं को हटाते हुए स्पष्ट कर दिया कि अब यहां सब्जी बाजार नहीं लगेगा। उनका कहना है कि पूर्व से सब्जी मंडी पुरानी बाजार में लगती रही है, इसलिए इसे वहीं पुनः शुरू किया जाना चाहिए।
फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में भय का माहौल है। कई लोग स्वेच्छा से अपने अवैध कब्जे हटाने में जुट गए हैं। इस संबंध में अंचल अधिकारी खगेश कुमार ने कहा कि बाजार क्षेत्र की विधिवत मापी कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

