गुमला के डुमरी की नाबालिग से सकरा में सामूहिक दुष्कर्म

झारखंड अपराध
Spread the love

  • आरोपियों ने परिवार को दी थी जान से मारने की धमकी

चैनपुर (गुमला)। कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी की धमकी दी।

दर्ज शिकायत के अनुसार डुमरी थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की 18 अप्रैल, 2026 को अपने पिता के साथ ग्राम सकरा में अपनी फुआ के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। 20 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे जब वह गांव में ही एक अन्य घर से शादी समारोह देखकर लौट रही थी, तब रास्ते में घात लगाकर बैठे दो युवकों ने उसे दबोच लिया।

आरोपियों की पहचान ग्राम सकरा निवासी ब्राह्मण मुंडा उर्फ धर्मनाथ मुंडा और रतन दास पिता नारायण दास के रूप में हुई है। पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों ने अंधेरे का लाभ उठाकर उसका मुँह बंद कर दिया। उसे जबरन पास के जंगल में ले गए। जंगल में रतन दास ने पीड़िता के पैर पकड़कर रखे। ब्राह्मण मुंडा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी ब्राह्मण मुंडा उसे जंगल की दूसरी ओर ले गया। वहां दोबारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को गांव के नजदीक छोड़ते हुए धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

डर के कारण पीड़िता चुप रही, लेकिन गुरुवार रात उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरुमगढ़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कांड (संख्या 06/2026) के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं और 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *