Blog

तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, पीडीजे ने की समीक्षा

लातेहार। व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। 1 अक्टूबर, 2026 से 90 दिवसीय ’मध्यस्थता देश के लिए 3.0’ अभियान शुरू होना है। इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार शेष नाथ सिंह ने समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश […]

Continue Reading

समाहरणालय में शोक सभा, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

विश्वजीत कुमार रंजन गढ़वा। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर मंगलवार को गढ़वा समाहरणालय में शोक सभा आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर समेत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा […]

Continue Reading

डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

पिठोरिया। डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल, उरुगुटू में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय […]

Continue Reading

मुंबई की पूर्व मेयर विशाखा राउत कॉरपोरेटर पद से अयोग्य घोषित, जानें वजह

महाराष्‍ट्र। मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना (UBT) की वरिष्ठ नेता विशाखा राउत को कॉरपोरेटर पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने सोमवार को उनकी अयोग्यता की औपचारिक घोषणा की। इसके तहत श्रीमती राउत को अगले 6 साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य ठहरा दिया […]

Continue Reading

एक सप्ताह में रेड़मा-चियांकी सड़क के गड्ढे भरने का निर्देश

पलामू। सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिले की विभिन्न सड़क परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें बरसात के कारण विभिन्न सड़कों पर उत्पन्न गड्ढों, निर्माण कार्यों की प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। बैठक […]

Continue Reading

SSC CHSL Recruitment 2026 : 2,536 पदों पर हो रही बहाली

SSC CHSL Recruitment 2026 : नई दिल्‍ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन (CHSL) 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 2,536 पदों पर बहाली की जाएगी। 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने […]

Continue Reading

Jharkhand Weather Alert : इन जिलों में अगले 3 घंटो में वज्रपात का अलर्ट, बारिश भी होगी

Jharkhand Weather Alert : रांची। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, राज्य के कुछ जिलों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वज्रपात का खतरा जारी की गई आधिकारिक चेतावनी के मुताबिक इन जिलों के कुछ भागों में हल्के से […]

Continue Reading

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर की ये सख्त और अहम टिप्पणी

लखनउ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सितंबर, 2025 के बरेली हिंसा मामले में इत्तेहाद-ए-मिलत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर बेहद सख्त और अहम टिप्पणी की है।  जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की पीठ ने कहा कि ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर […]

Continue Reading

प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ सतीश मिड्ढा के पिता का निधन

रांची। डॉ सतीश मिड्ढा के पिता राधा कृष्ण मिढा का निधन 7 सितंबर को हो गया। उनके निधन पर बहावलपुरी पंजाबी समाज, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, गुरुनानक भवन कमेटी और गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी ने शोक जताया। समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। रांची के वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ सतीश मिढा […]

Continue Reading

IMD ने 13 सितंबर तक के लिए जारी किया मौसम का पूर्वानुमान, जानें अपने राज्‍य का हाल

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 सितंबर, 2026 तक के लिए देश भर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र, गुजरात से यूपी तक फैली ट्रफ रेखा, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बने चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से देश के अधिकांश राज्यों में व्यापक […]

Continue Reading