JMM ने गढ़वा जिला समिति को किया भंग, संयोजक मंडल का हुआ गठन

झारखंड राजनीति
Spread the love

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केन्द्रीय समिति ने एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए गढ़वा जिला समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके साथ ही जिले में संगठन के कामकाज और पुनर्गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 17 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन किया गया है। इस संबंध में पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से एक संशोधित कार्यालय आदेश जारी किया गया है।  

पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय ने 23 सितंबर, 2026 को एक जांच दल का गठन किया गया था। इस जांच दल ने 2 अक्टूबर, 2026 को अपनी जांच रिपोर्ट (प्रतिवेदन) केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के समीक्षा के बाद निर्देशों के आलोक में यह कार्रवाई की गई है।

नवनिर्मित 17 सदस्यीय संयोजक मंडल में मिथिलेश कुमार ठाकुर, अनंत प्रताप देव, मो ताहिर अंसारी,  तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, शम्भु चन्द्रवंशी, धीरज कुमार दुबे, नितेश कुमार सिंह, राजकिशोर यादव, जेपी मिंज, श्रीमती शान्ति देवी, श्रीमती अंजली गुप्ता, जवाहर पासवान, संजीव कुमार भुईयां, कामेश्वर बैठा, मो जैनुल आबेदिन खान उर्फ मदनी, धर्मराज पासवान शामिल हैं।

केन्द्रीय समिति ने नवनियुक्त संयोजक मंडल को निर्देश दिया है कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर जिला संयोजक मंडल और जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें। बैठक के बाद गढ़वा जिला समिति के पुनर्गठन के लिए अनुशंसित नामों की सूची (कार्यवाही पुस्तिका की छायाप्रति के साथ) केन्द्रीय कार्यालय को भेजें, ताकि केन्द्रीय स्तर से जिला समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *