समाहरणालय में शोक सभा, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर मंगलवार को गढ़वा समाहरणालय में शोक सभा आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर समेत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

मौके पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि सुदिव्य कुमार का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पूरा राज्य मर्माहत और शोकाकुल है। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री कर्मठ, संवेदनशील और दूरदर्शी जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने जनभावनाओं, जनसेवा और राज्य के विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया।

उपायुक्त ने कहा कि जनकल्याण और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के प्रति सुदिव्य कुमार की प्रतिबद्धता तथा सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय निधन राज्य और समाज के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

शोक सभा के अंत में उपायुक्त ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *