रांची। डॉ सतीश मिड्ढा के पिता राधा कृष्ण मिढा का निधन 7 सितंबर को हो गया। उनके निधन पर बहावलपुरी पंजाबी समाज, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, गुरुनानक भवन कमेटी और गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी ने शोक जताया। समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।
रांची के वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ सतीश मिढा के पिता राधा कृष्ण मिढा का अचानक हृदयाघात से 7 सितंबर को स्वर्गवास हो गया। राधा कृष्ण मिढा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।
ज्येष्ठ पुत्र डॉ सतीश मिढा चिकित्सक बनकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अन्य पुत्र दीवान मिढा व मनोज मिढा व्यवसाय में सक्रिय हैं।
समाज के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि राधा कृष्ण मिढा का जन्म अविभाजित पंजाब के बहावलपुर प्रांत में हुआ था। विभाजन की त्रासदी झेलते हुए परिवार 1947 में जब रांची आया, तब उनकी उम्र 10 -11 साल के आसपास थी।
एक शरणार्थी शिविर से प्रारंभ कर मां के सिलाई किये कपड़े ग्राहकों को पहुंचाने, होटल में कोयला तोड़ने तक के अनुभव से आगे बढ़ते हुए कपड़े का खुदरा और बाद में थोक व्यवसाय खड़ा किया। विभाजन के बाद स्वयं की पढ़ाई तो नहीं कर सके पर अपने छोटे भाई और बाद में बच्चों को पढ़ाई में प्रोत्साहित किया।
राधा कृष्ण मिढा का अंतिम संस्कार संध्या मुक्ति धाम में किया गया। समाज के कई वर्गों ने डॉ सतीश मिढा के आवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर संवेदना प्रकट की।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

