बिशुनपुरा थाना ने बच्चों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

झारखंड
Spread the love

  • साइबर ठगी से बचाव, सड़क सुरक्षा, डायल-112 व 1930 की दी जानकारी

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा। गढ़वा पुलिस के निर्देश पर आमजनों एवं स्कूली बच्चों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को बिशुनपुरा थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बिशुनपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिशुनपुरा थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्या ने किया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने बच्चों को मद्यनिषेध, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचना चाहिए। सोशल मीडिया का उपयोग भी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करने की सलाह दी गयी।

बच्चों को आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 तथा साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग की जानकारी दी गयी। इसके अलावा मजदूर निबंधन, अनाथ बच्चों के संरक्षण एवं देख-रेख, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के दुष्परिणाम तथा यौन अपराधों की रोकथाम से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने बच्चों से कानून का सम्मान करने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न विषयों को लेकर जानकारी प्राप्त की। सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी को आम लोगों तक पहुंचाना और अपराध की रोकथाम में जनभागीदारी बढ़ाना है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *