अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस-मॉडल समरीन कौर संग रिश्ते पर लगाई मुहर

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। इसके साथ ही पिछले काफी समय से दोनों के अफेयर को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।

शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

अर्शदीप ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से समरीन कौर के साथ दो रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं। इसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्शदीप ने इस पोस्ट का कैप्शन बेहद छोटा लेकिन खास रखा। उन्होंने लिखा: “My Person” (मेरा अपना व्यक्ति)। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस, सह-खिलाड़ियों और हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया।

कौन है समरीन कौर

7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में जन्मी समरीन ने मॉडल और एक्टर के तौर पर काम किया है। वह पहली बार तब चर्चा में आईं जब वह फेमिना मिस इंडिया 2018 की फाइनलिस्ट बनीं, जहाँ उन्होंने जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था।

पेजेंट में हिस्सा लेने के बाद उन्हें मॉडलिंग के काम मिले और बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। समरीन ZEE5 की वेब सीरीज़ ‘नेल पॉलिश’ में नज़र आ चुकी हैं और ’83’ और ‘सरदार जी 2’ जैसी फ़िल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

फ़िल्मों और वेब सीरीज़ के अलावा, समरीन जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे गायकों के म्यूज़िक वीडियो में भी नज़र आई हैं। वह ‘बावला’ और ‘तुझे भूलना तो चाहा’ जैसे गानों में भी दिखाई दी हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230