समाजसेवी रतन लाल अग्रवाल ने कहा- महिलाओं का सशक्तीकरण समाज के लिए आवश्यक
रांची। राजधानी रांची के कोकर स्थित राम लखन सिंह यादव हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तीकरण पर केंद्रित था।
शहर के जाने-माने समाजसेवी रतन लाल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
स्कूल के प्राचार्य विनय रंजन ने जोर दिया कि जब महिलाएं शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनती हैं, तो परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं।
इस कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका, छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं और छात्राओं ने गीत, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान केक काट कर महिला दिवस को सेलिब्रेट किया गया। साथ ही महिलाओं के सम्मान, समान अवसर और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या खलखो, प्रतिमा कुमारी, अनुपम कुमारी, संध्या, ललिता कुमारी, प्रतिभा भारती, ज्योति कुमारी, पूनम नायक, तनु कुमारी, अमीषा कुमारी, राज केसरी, जूली मरांडी, रेशमा, रेशमा कुजूर, अंजलि, आर्यन, मनीषा, बबीता कश्यप, संगीता एक्का, निशा रानी, धनु महतो, अनुकूल, विजय सिंह, बृजनंदन राम, मनीष कुमार, मामूल हक, शिव मूरत राम, उमेश महतो आदि की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

