- जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का शुक्रवार को आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।
जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई। यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में सदर प्रखंड के सोनपुरवा के वार्ड नंबर- 3 निवासी अनिल कुमार पासवान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास के सभी कृति देने का अनुरोध किया। भवनाथपुर प्रखंड के बुका निवासी शशिकांत यादव ने अभिलेखागार कार्यालय से आवेदन के माध्यम से मांगी गई संबंधित भूमि का नक्शा एवं नकल नहीं देने की शिकायत की।
धुरकी प्रखंड के ग्राम मिर्चइया निवासी रेणु देवी ने आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता बरतने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका के लिए वह स्वयं एक उम्मीदवार थीं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता चयनित आंगनबाड़ी सेविका से अधिक है। उन्होंने चयनित आंगनवाड़ी सेविका पर पूर्व से प्राथमिकी दर्ज होने की भी बात बताई। उन्होंने उपरोक्त मामले पर आवश्यक जांच कराने की मांग की।
भवनाथपुर प्रखंड के सिंदुरिया निवासी सूरज कुमार ने झारसेवा पोर्टल के माध्यम से जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए किये गये आवेदन को अस्वीकृत कर देने एवं प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने की शिकायत किया। उन्होंने बताया कि आवेदक के पास उनके पिताजी के नाम से पूर्व से निर्गत जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा वंशावली मौजूद है। इसके बावजूद भी खतियान की मांग करते हुए उपरोक्त प्रमाण पत्र निर्गत करने की कार्रवाई पर रोक लगाई गई।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

