अरविंद अग्रवाल
पलामू। देश में आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल महाविद्यालय सड़मा, छतरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने किया। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय से होकर पूरे सड़मा गांव होते हुए वापस कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हो गई।
प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं के साथ जन जागरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पूरे गांव में तिरंगे झंडा के साथ नारे लगाते हुए ‘देशभक्ति की पहचान कर दो, घर घर पर तिरंगे लहरा दो’ नारे लगाए गए। भ्रमण करते हुए सभी लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगे झंडे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो अखिलेश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, प्रो रोहित कुमार, जयलेश सुरीन गुप्ता, प्रधान सहायक योगेंद्र विश्वकर्मा, सफल मेहता, पवन कुमार, सतेंद्र कुमार, कृष्णनंदन शर्मा, राजेश रजक, शिव कुमार, महाविद्यालय छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग शामिल हुए।