
रांची। दुखद खबर वियतनाम से आई है, जहां रांची के योग शिक्षक की मौत हो गई है। खबर के बाद मातम फैल गया है।
जानकारी के अनुसार वियतनाम में तेज बारिश के बीच हुए सड़क हादसे में रांची के 26 वर्षीय योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की मौत हो गई।
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, चूना भट्ठा, श्री नारायण प्रजापति पथ निवासी राजा पिछले कुछ समय से वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में काम कर रहे थे।
हादसे में उनके साथ स्कूटी पर सवार जमशेदपुर निवासी दोस्त विनय कुमार यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही राजा के घर और आसपास के इलाके में मातम पसर गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा वियतनाम में एक निजी घर में योग की क्लास लेने के बाद दोस्त विनय के साथ स्कूटी से कार्यालय लौट रहे थे।
इसी दौरान तेज बारिश के बीच उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विनय गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजा के पार्थिव शरीर को वियतनाम से रांची लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जरूरी कागजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
परिजनों के अनुसार, सभी प्रक्रिया समय पर पूरी होने पर सोमवार शाम तक विमान से राजा का पार्थिव शरीर रांची पहुंचने की उम्मीद है।
राजा की असमय मौत की खबर से सुखदेवनगर स्थित उनके आवास और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। रिश्तेदार और पड़ोसी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

