वेटिंग और RAC यात्रियों को बड़ी राहत, सफर में अब ऐसे मिलेगी सीट

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में लगातार बढ़ती यात्रियों की भीड़ के बीच RAC और वेटिंग टिकट वाले रेल यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। अब ट्रेन में सफर के दौरान किसी यात्री के नर आने पर खाली हुई सीट के लिए टीटीई (TTE) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगें।

जानकारी के मुताबिक रेलवे अपने टीटीई के पास मौजूद हैंडहेल्ड टर्मिनल (HHT) डिवाइस को अपडेट कर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑटोमैटिक बना रहा है।

जब टीटीई अपनी HHT डिवाइस में किसी यात्री की अनुपस्थिति दर्ज (‘Unboarded’ या ‘Absent’ मार्क) करेगा, तब सिस्टम तुरंत सक्रिय हो जाएगा।

सेंट्रल सर्वर प्रोटोकॉल के तहत खाली हुई बर्थ स्वचालित रूप से लिस्ट में शामिल अगले RAC या वेटिंग यात्री के नाम पर ट्रांसफर हो जाएगी।

यानी इस व्यवस्था से ट्रेन में खाली सीट होते ही वह अपने आप अगले योग्य RAC या वेटिंग लिस्ट वाले यात्री को अलॉट हो जाएगी। इसकी सूचना तुरंत उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।

सीट अलॉट होते ही यात्री के मोबाइल फोन पर बर्थ नंबर और बोगी की पूरी जानकारी के साथ कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।

रेलवे का मानना है कि 4G और जीपीएस (GPS) तकनीक से लैस इन HHT डिवाइसेस के ऑटोमेशन से टीटीई का मैन्युअल हस्तक्षेप खत्म हो जाएगा। इससे सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। सीटों की कालाबाजारी या अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों पर अंकुश लगेगा।

इस नई व्यवस्था के तहत आम यात्री भी IRCTC पोर्टल के जरिए ट्रेन में खाली सीटों का लाइव स्टेटस देख सकेंगे।

रेलवे इस नई व्यवस्था को फिलहाल एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू कर रहा है। इसके सफल परीक्षण और नतीजों के आधार पर जल्द ही इसे देशभर की सभी ट्रेनों और संपूर्ण रेल नेटवर्क पर लागू किया जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *