नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज यानी 14 नवंबर को और अधिक प्रभावी होगा। यह 15 नवंबर तक डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा। इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 नवंबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है।
मौसम का पूर्वानुमान
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14 से 19 नवंबर के बीच व्यापक बारिश और 16 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना है। यहां 14 से 17 नवंबर तक 40-50 किमी प्रति घंटे (झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 18 और 19 नवंबर को बारिश के आसार हैं। ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15 नवंबर को और केरल व माहे में 16 से 19 नवंबर के बीच व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 18 व 19 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप और रायलसीमा में भी इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14-15 नवंबर के बीच बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और 15 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान में तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ बिजली गिरने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी 14 से 15 नवंबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार हैं।
तूफान 16 को बनेगा
मध्य बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर की शाम तक एक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। समुद्र में खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को 17 नवंबर तक अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व व इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी एवं 15 से 17 नवंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

