
रांची। अगर आप नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
झारखंड के लातेहार स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा अब छह दिसंबर को आयोजित होगी। पहले यह प्रवेश परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित होनेवाली थी।
विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा की तिथि के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में संशोधन किया है।
अब इस इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र आठ अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले 24 सितंबर को ऑनलाइन आवेदन की तिथि खत्म हो गई थी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र नौ नवंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
यहां बता दें कि, यह प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रमंडल मुख्यालयाें में आयोजित की जाएगी।
जरूरी बातें
सत्र: यह नामांकन प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए है।
परीक्षा केंद्र: प्रवेश परीक्षा झारखंड के विभिन्न प्रमंडल मुख्यालयों (डिविजनल हेडक्वार्टर) में आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण सलाह: चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दी गई है, इसलिए जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

