- आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
रांची। राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा की पहल पर आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहनों के साथ एक आत्मीय संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के बीच जमीनी स्तर पर सेवा कार्य कर रही कार्यकर्ताओं के अनुभवों को साझा किया गया तथा उनके समर्पण और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने रेखांकित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहनें समाज की आधारशिला को मजबूत करने में जुटी हैं। बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अजय राय, अमित नाथ चरण, पुरुषोत्तम मिश्रा, मुक्तिनाथ मिश्रा, मनसा महतो, राजेश श्रीवास्तव, केडी सिंह, मिकी महतो, ग्राम प्रधान सरा पहन, वार्ड सदस्य अमित रंजन पांडेय, रतनू कुजूर, राजेश यादव, गणेश सिंह, अरविंद सिंह, अमर कच्छप, ज्योति देवी और अनुपा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

