हथियार के बल पर कृषि पदाधिकारी के घर डकैती, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

झारखंड अपराध
Spread the love

  • पांच से छह अपराधियों ने परिवार को बनाया बंधक, घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी

अफरोज आलम

कांके। रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित आदर्श नगर में मंगलवार अहले सुबह करीब सात बजे हथियारबंद अपराधियों ने कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद सिंह के आवास में डकैती की घटना को अंजाम दिया। पिस्टल से लैस पांच से छह अपराधियों ने घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय आवास में रामाशंकर प्रसाद सिंह, उनकी पत्नी, बेटा और बहू मौजूद थे। घर में उनके बुजुर्ग माता-पिता भी थे। बताया जाता है कि उनके पिता दूध लेने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधी घर में घुस आए। परिवार के सदस्यों को पिस्टल दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया।

अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को डरा-धमकाकर घर में रखे कीमती सामान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अलमारी और अन्य जगहों पर रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं देने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार के बीच भय का माहौल है। सूचना मिलने पर कांके थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

रिंग रोड जैसे प्रमुख मार्ग के समीप हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के दौरान ग्रामीण एसपी ने गुप्त सूचना के आधार पर पिठोरिया थाना क्षेत्र के मदनपुर स्थित वारदात में इस्तेमाल ग्रे रंग का इनोवा कार (जेएच 14सी 4405) लावारिस हालात में बरामद किया।

पुलिस तफ्तीश में पता चला कि अपराधियों द्वारा इस्तेमाल कार का फ्यूल खत्म होने पर उसे मदनपुर में छोड़कर पैसेंजर ऑटो से भागे। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *