विजयादशमी के दिन खुले हैं सरकारी विद्यालय, शिक्षक संघ ने की छुट्टी की मांग

झारखंड
Spread the love

दुमका। विजयादशमी के अवसर पर दुमका जिले के सरकारी विद्यालय 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को खुले हैं। इस मुद्दे को लेकर शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय काउंसलर डॉ. श्याम किशोर सिंह गांधी के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक लक्ष्मण यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विजयादशमी के दिन विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग रखी।

मुलाकात के दौरान विजयादशमी की छुट्टी के अलावा शिक्षकों से जुड़ी अन्य प्रमुख समस्याओं पर भी विस्तार से बातचीत हुई। बैठक में विशेष रूप से दिवंगत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों से जुड़े ग्रेड-वन के मामलों के त्वरित निष्पादन का मुद्दा उठाया गया, ताकि आश्रितों और संबंधित शिक्षकों को नियमानुसार समय पर लाभ मिल सके।

बैठक में मध्याह्न भोजन योजना की बकाया राशि और वेंडरों के भुगतान को लेकर आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि संबंधित विद्यालयों और प्रखंड स्तर से वाउचर तैयार कर जमा किए जाएं, जिसके बाद कोषागार के माध्यम से राशि शीघ्र ही वेंडरों के खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि डीएसई के सकारात्मक सहयोग से इन सभी लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस शिष्टमंडल में दुमका जिले के प्रमुख शिक्षक प्रतिनिधि रसिक बास्की, टुनटुन कुमार, सुनेन्दु सरकार बप्पा और अश्विनी कुमार सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *