सीएमपीडीआई ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई ने ‘सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2026’ के उपलक्ष्य में 12 अक्टूबर, 2026 को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के दौरान सीएमपीडीआई की ओर से ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम अंकित स्कूल बैग और जूट के बैग छात्रों के बीच वितरित किए गए। इस अवसर पर छात्राओं को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए सतर्कता की शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रांगण में एक पौधारोपण अभियान भी चलाया गया।

इस पहल के तहत सीएमपीडीआई 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक रांची के कांके और उसके आसपास के कुल पांच शिक्षण संस्थानों में इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में जवाबदेही और नैतिक आचरण के मूल्यों को मजबूत करना है, ताकि युवा पीढ़ी के बीच सत्यनिष्ठा की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

गौरतलब है कि सीएमपीडीआई 17 अगस्त से 16 नवंबर, 2026 तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के तहत त्रैमासिक ‘सतर्कता जागरुकता अभियान 2026’ चला रहा है। इसके तहत कर्मियों के बीच कार्यस्थल पर नैतिक व्यवहार और सतर्कता बढ़ाने के लिए विभिन्न सत्र व गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *