
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदान की गई सहायता राशि
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची के कैलास नगर निवासी स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता राशि श्रम मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ने दिवंगत के परिजनों को सौंपी।
मालूम हो कि स्व. राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वहां एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। परिजनों द्वारा पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए राज्य सरकार से गुहार लगाई गई थी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई की। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और हनोई (वियतनाम) स्थित भारतीय दूतावास से निरंतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं। तत्पश्चात पार्थिव शरीर को हनोई से कोलकाता हवाई अड्डे लाया गया।
कोलकाता हवाई अड्डे से पार्थिव शरीर को रांची स्थित उनके पैतृक आवास तक सकुशल एवं सम्मानपूर्वक पहुंचाने के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी। तत्पचात 5 अक्टूबर को शव रांची लाया गया था।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

