महिला सशक्तिकरण के लिए पदयात्रा और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • समान अधिकार और अवसर की मांग

रांची। अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को राजधानी रांची में सम्मेलन की सभी शाखाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पदयात्रा आयोजित की गई। “सशक्त नारी, सुदृढ़ राष्ट्र” के संकल्प के तहत यह पदयात्रा बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन से सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो करमटोली चौक होते हुए वापस आरोग्य भवन आकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, समान अधिकार, विकास में समान भागीदारी और समाज में उनकी भूमिका को लेकर विशेष नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया।

सरोजिनी नायडू द्वारा स्थापित अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के शताब्दी वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मीना सिंह ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण परिवार के आर्थिक और सामाजिक उन्नयन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को कमजोर रखकर न तो परिवार आगे बढ़ सकता है और न ही देश।

सचिव अनुपमा प्रसाद ने कहा कि बदलते परिवेश में ‘सशक्त नारी, सुदृढ़ राष्ट्र’ का संकल्प लेना समय की मांग है। इसी माध्यम से परिवार, समाज और देश के हित में ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं, जिनका लाभ सभी को मिले। उन्होंने महिलाओं को समान अधिकार और अवसर देने के साथ उनके सशक्तिकरण की अपील की। नुक्कड़ नाटक के बाद एकता राय ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी कविता प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष मीना सिंह, सचिव अनुपमा प्रसाद, कुमकुम गौड़, नैना तनेजा, इंदिरा शुक्ला, सतनाम सलूजा, मंजुला जायसवाल, आराधना शुक्ला, राका ठाकुर, अनुपमा सिंह, किरण सिंह, नूतन मिश्रा, सुचित्रा अग्रवाल, मंदिरा भाटिया, रीना विद्यार्थी समेत सम्मेलन के कई पदाधिकारी, सदस्य व अतिथि मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *