थाना और ब्लॉक के समीप आधी सड़क पर ट्रक लगाकर कई दिनों से हो रही धान की लोडिंग

झारखंड
Spread the love

  • कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा; रात में लोडिंग कराने की ग्रामीणों ने उठायी मांग

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा। गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में थाना और ब्लॉक के समीप बिशुनपुरा-मझिआंव मुख्य सड़क पर इन दिनों अव्यवस्था का नजारा देखने को मिल रहा है। सड़क किनारे स्थित कृषि उर्वरक भंडार के संचालक धीरज गुप्ता द्वारा आधी सड़क पर ट्रक खड़ा कराकर पिछले कई दिनों से धान की लोडिंग करायी जा रही है। इसके कारण मुख्य सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। राहगीरों समेत छोटे-बड़े वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य सड़क पर दिन के समय ट्रक खड़ा कर लोडिंग का काम किए जाने से सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जा रहा है। ऐसे में विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। खासकर भारी वाहनों के गुजरने के दौरान जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। थाना और प्रखंड कार्यालय के समीप होने के कारण इस सड़क पर दिनभर लोगों और वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कई दिनों से इस तरह सड़क पर ट्रक खड़ा कर लोडिंग किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दिन के समय व्यस्त सड़क पर इस तरह का कार्य कराना दुर्घटना को खुला निमंत्रण देने जैसा है। थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि धान की लोडिंग कराना जरूरी है, तो इसे रात के समय या सड़क से हटकर किसी सुरक्षित स्थान पर कराया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों का आवागमन बाधित न हो। लोगों ने संबंधित प्रशासन और स्थानीय पुलिस से मामले में संज्ञान लेकर सड़क पर अवरोध हटवाने तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *