

अफरोज आलम
कांके। जनाब ये सड़क ही है। यकीन ना हो तो आकर देख लें। यह कांके प्रखंड मुख्यालय से महज सात किमी दूरी पर है। मदनपुर मस्जिद टोला से पिठोरिया चंदवे रोड डलाबर चौक जानेवाली यह किमी सड़क है। इसपर चलना जानलेवा हो गया है।


ग्रामीणों ने इस जर्जर सड़क को कई बार श्रमदान से मिट्टी-मोरम डालकर चलने लायक बनाया। हालांकि, बरसात के दिनों में इस सड़क से होकर गुजरना आसान नहीं है। जान जोखिम में डालकर लोग इसपर सफर करते हैं।
ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर लगातार संबंधित विभाग, राड़हा पंचायत के मुखिया, विधायक, सांसद और विभागिय मंत्री को अवगत करा चुके हैं। हालांकि, कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में नाली के आभाव में घरों का गंदा पानी और वर्षा का पानी सड़क से होकर गुजरता है। इससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।

वहीं, रांची-पतरातू मुख्य सड़क ग्राम नवाटोली से मदनपुर मस्जिद टोला तक 1.64 किमी सड़क जगह जगह टूट गई है। इससे सड़क से होकर गुजरनेवाले दर्जनों राहगीर आयदिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
ज्ञात हो कि नयाटोली, कोकदोरो और मदनपुर के ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को ज्ञापन देकर इस सड़क पर दो गार्डवाल, पक्की नाली और पीसीसी सड़क निर्माण की मांग की है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



