पति ने पत्नी को करंट देकर उतारा मौत के घाट, जानें वजह

अपराध उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की कथित तौर पर बिजली का करंट देकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान नसरीन के रूप में हुई है। उसकी शादी के 13 वर्ष पहले हुई थीं। उनके 5 बच्चे (चार बेटियां और एक बेटा) हैं। आरोपी पति इस्रार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका नसरीन का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, नसरीन के शरीर के विभिन्न हिस्सों, यहां तक कि उसके निजी अंगों पर भी बिजली के झटके के कारण गंभीर रूप से जलने के निशान पाए गए हैं।

आरोपी इस्रार ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह पैतृक जमीन बेचने के लिए राजी नहीं हो रही थी।

मृतका के परिजनों का कहना है कि नसरीन अपने पांचों बच्चों (चार बेटियों और एक बेटे) के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पैतृक जमीन बेचने का विरोध कर रही थी।

परिवार ने आरोप लगाया कि इस्रार जमीन विवाद को लेकर लगातार नसरीन को प्रताड़ित कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था।

मृतका की बहन हसीन जहां ने बताया कि नसरीन को हाल ही में चोटें भी आई थीं। हालांकि, उसने इस घरेलू उत्पीड़न और मारपीट की बात परिवार तक ही सीमित रखी थी।

इस मामले में मृतका के ससुर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस इस बात की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि इस घटना में मृतका के ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की क्या भूमिका थी। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *