मुंबई के कुर्ला में पार्क गए थे युवक-युवती, फिर वायरल हुआ ये वीडियो, देखें

मुंबई देश वायरल
Spread the love

मुंबई। महाराष्‍ट्र के कुर्ला इलाके में एक नगर निगम पार्क के अंदर युवक और युवती गए थे। वहां वे फोटो खींचा रहे थे। फिर वहां कुछ युवक आए। उनके साथ मारपीट व बदसलूकी की। यह घटना शुक्रवार शाम फीनिक्स मॉल के पास स्थित एक पार्क में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, शुक्रवार शाम एक युवक और युवती पार्क के अंदर तस्वीरें खींच रहे थे। इसी दौरान करीब 8 से 10 नाबालिग लड़कों का एक समूह वहां पहुंचा। उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने लगा।

जब युवक-युवती ने इसका विरोध किया, तब दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नाबालिगों के समूह ने दोनों पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। समूह ने लड़की को भी मारा।

घटना के वक्त पार्क में मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर घाटकोपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और वारदात में शामिल आठ नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून के साथ संघर्षरत इन आठों किशोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सभी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

ये है वीडियो

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *