
- हेमंत सोरेन को “रावण दहन” कार्यक्रम में सम्मिलित होने का दिया न्योता
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) और श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) रांची और श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से “रावण दहन” कार्यक्रम के तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) के अध्यक्ष कुणाल अजमानी सहित राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, श्री राकेश गिरधर, रणदीप आनंद थे।
श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू सहित जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू, सुमित साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

