रांची। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भारत की आर्थिक विकास दर बढ़ाने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार और निजी क्षेत्र के बीच बेहतर सहयोग की जरूरत बताई है। हाल ही, में सोशल मीडिया पर साझा अपने विचारों में उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन, ऊर्जा, विनिर्माण और भारी उद्योग जैसे क्षेत्रों में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने से उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है।
श्री अग्रवाल ने सरकारी कंपनियों के निजीकरण के साथ दो शर्तें रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी नहीं होनी चाहिए। रोजगार के अवसर तीन गुना बढ़ाए जाने चाहिए। उन्होंने निजीकरण से प्राप्त राशि का इस्तेमाल सरकारी कर्ज घटाने और बुनियादी ढांचे के विकास में करने की बात भी कही।
उन्होंने कारोबार को आसान बनाने के लिए लंबी मंजूरी प्रक्रियाओं के बजाय स्व-प्रमाणन और सरल नियमों की वकालत की। साथ ही खनिज, धातु और हाइड्रोकार्बन क्षेत्रों में अन्वेषण को युवाओं और स्टार्टअप के लिए बड़ा अवसर बताया। उनका सुझाव है कि स्टार्टअप अपनी खोजों को ओएनजीसी और हिंदुस्तान जिंक जैसी स्थापित कंपनियों को बेच सकें, जिससे नए उद्यमों और रोजगार को बढ़ावा मिले।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

