
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया तथा अपने-अपने विभागों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में अनटाइड फंड, पीएचईडी, कल्याण कोष, आकांक्षी जिला कोष सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं की वर्तमान स्थिति, वित्तीय व्यय और लंबित मामलों की जानकारी ली तथा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिए।
लापरवाही पर जताई नाराजगी
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं पर काम शुरू नहीं हुआ है, उन्हें रोककर राशि वापस की जाए ताकि नई योजनाएं शुरू की जा सकें। वहीं, जिन योजनाओं पर काम चल रहा है, उन्हें शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि अगली बैठक तक सुधार न दिखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा मानकों व समन्वय पर जोर
उपायुक्त ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन, कार्यस्थलों के नियमित निरीक्षण और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिलने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।
बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, निदेशक डीआरडीबी सुकेशनी करकेट्टा, प्रभारी योजना पदाधिकारी रमण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा, जिला अभियंता, कार्यपालक अभियंता (राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, भवन निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत), जिला कृषि पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, जिला कौशल अधिकारी तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

