पिठोरिया सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

झारखंड
Spread the love

  • सेमर टोली मोड़ के पास शनिवार शाम हुआ हादसा

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर बाढ़ू स्थित सेमर टोली मोड़ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की शाम करीब चार बजे घटी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बाइक (जेएच01एफएल-7673) पर सवार दोनों युवक कांके-पतरातू मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सेमर टोली मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाना के एसआई सत्यदेव कुमार प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक रातू थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान और जानकारी को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने को लेकर भी चिंता जताई है। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *