
लक्ष्मी सिंह
पलामू। हुसैनाबाद प्रखंड की लोटनिया पंचायत स्थित मलवारिया गांव में कबड्डी की प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में भी अपनी पहचान बनाने के लिए पसीना बहा रही हैं। गांव के हाई स्कूल परिसर में अभ्यास कर रहे बालक-बालिका खिलाड़ियों से कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों के अभ्यास और खेल के प्रति जुनून को देखते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें बेहतर मंच और सुविधाएं देने की है।
कर्नल सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी जय कुमार के ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। पलामू उपायुक्त, जिला खेल पदाधिकारी और राज्य खेल प्राधिकरण से हुसैनाबाद में कबड्डी के लिए उपयुक्त मैदान विकसित करने, मैट, ड्रेस और किट उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षित कोच की व्यवस्था करने की मांग की।
कर्नल सिंह ने बालक-बालिकाओं के लिए नियमित प्रशिक्षण शिविर, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए यात्रा सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा गांव में पैदा हो सकती है, लेकिन उसे राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था और अवसर दोनों जरूरी हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

