बंडा पहाड़ पर सैकड़ों महिलाओं ने की नीलकंठ महादेव की पूजा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • हरतालिका व्रत संपन्न

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बंडा पहाड़ स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रविवार को हरतालिका व्रत के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रातः शुभ मुहूर्त में प्रकृति की गोद में बसे श्री नीलकंठ महादेव के दरबार में सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हरतालिका व्रत किया।

पूजा-अर्चना का कार्य पुरोहित ओमप्रकाश पाठक के द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। महिलाओं ने भगवान नीलकंठ महादेव की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही पूजा स्थल पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी।

हरतालिका व्रत को लेकर जागृति युवा क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विशेष तैयारी की थी। क्लब के सदस्यों ने एक दिन पूर्व ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया था। वहीं, पूजा के दिन श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूजा स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं भी क्लब की ओर से की गईं।

इस अवसर पर जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, सचिव विनय पाल, आनंद चंद्रवंशी, सलाहकार ओमप्रकाश पाल, भूदेव पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *