माहेश्वरी युवा संगठन बॉक्स क्रिकेट सीजन 5 का समापन

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। माहेश्वरी युवा संगठन ने बॉक्स क्रिकेट सीजन 5 का दो दिवसीय आयोजन बरियातू के डॉट बॉल में 12 और 13 सितंबर को किया गया। प्रतियोगिता में 8 पुरुष और 4 महिला टीमों के 92 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 64 पुरुष एवं 28 महिला खिलाड़ी शामिल रहे।

पुरुष वर्ग में धुआंधार बॉयज़ एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। द मिसफिट्स उपविजेता रहे। विक्रम साबू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (एमवीपी), उत्सव मंत्री को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विनय मंत्री को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।

महिला वर्ग में वोमेनिया ने विजेता का खिताब जीता। विक्ट्री वाइव्स उपविजेता रही। वानिया लाखोटिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (एमवीपी), मणि राठी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और पूनम राठी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

आयोजन के दौरान माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष उत्सव मंत्री, स्पोर्ट्स डायरेक्टर रितेश खटोर, धीरेन्द्र राठी, कुणाल बोरा, हेमंत चिलांगिया एवं अक्षय मालपानी सहित टूर्नामेंट के प्रोजेक्ट चेयरपर्सन हार्दिक बिहानी, हिमांशु चितलांगिया एवं मधुर माहेश्वरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा के साथ मनोज कल्याणी, गोवर्धन भाला, गौतम राठी, श्याम बिहानी, अंकुर डागा, पंकज साबू, विनय मंत्री एवं मनोज काबरा की उपस्थिति रही।

माहेश्वरी महिला समिति की उपाध्यक्ष अनीता साबू के साथ, विनीता बिहानी, पूनम राठी एवं सुमन बहेती भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *