नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे उत्तरी विदर्भ पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग (IMD) ने बुलेटिन जारी कर दी है।
पश्चिम भारत
गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र एवं कच्छ में 14 सितंबर को बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र (14 सितंबर) और सौराष्ट्र-कच्छ (15 सितंबर) में भारी बारिश की संभावना है। गुजरात, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ में 14-15 सितंबर के दौरान व्यापक वर्षा होगी।
उत्तर-पश्चिम भारत
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ्फराबाद में 15 से 17 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश होगी।
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 16 और 17 सितंबर को अच्छी बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 से 17 सितंबर के दौरान और पूर्वी राजस्थान में 14 सितंबर को भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
मध्य भारत
पश्चिम मध्य प्रदेश में 14 सितंबर, विदर्भ में 14-15 सितंबर और छत्तीसगढ़ में 14 से 16 सितंबर तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। 14 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्व और उत्तर-पूर्वी भारत
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 से 17 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश और वज्रपात की संभावना है। 14 से 17 सितंबर के बीच इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 से 19 सितंबर तक बारिश जारी रहेगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और बिहार में 14 से 17 सितंबर के दौरान अलग-अलग दिनों में भारी बारिश का अनुमान है।
दक्षिण भारत
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 14-15 सितंबर के दौरान तेज सतही हवाएं और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है।
केरल और माहे में 14 और 15 सितंबर को व्यापक वर्षा होगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल (14-16 सितंबर) में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
लक्षद्वीप में 14 से 19 सितंबर तक लगातार बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

