
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पेशेवर क्रिकेट (फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20) में अपने 900 विकेट पूरे कर लिए हैं। शमी ने यह उपलब्धि दिलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैच के पहले दिन सेंट्रल जोन के ऑलराउंडर अरशद खान का विकेट लेकर हासिल की।
इस उपलब्धि के साथ ही शमी पेशेवर क्रिकेट में 900 या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के छठे तेज गेंदबाज बन गए हैं।

ये हैं भारतीय तेज गेंदबाज
कपिल देव: 1,170 विकेट
जहीर खान: 1,168 विकेट
जयदेव उनादकट: 941 विकेट (सक्रिय खिलाड़ी)
जवागल श्रीनाथ: 940 विकेट
विनय कुमार: 923 विकेट
मोहम्मद शमी: 900+ विकेट (सक्रिय खिलाड़ी)
शमी के पास ये मौका भी
शमी के पास मौजूदा घरेलू सत्र में विनय कुमार और जवागल श्रीनाथ को पछाड़कर शीर्ष 5 गेंदबाजों में शामिल होने का शानदार मौका है। हालांकि, तीसरे स्थान के लिए उन्हें जयदेव उनादकट से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी, जो खुद एक सक्रिय खिलाड़ी हैं।
करियर आंकड़े और संभावनाएं
इस मैच से पहले शमी के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 377 विकेट, लिस्ट-ए में 283 विकेट और टी20 प्रारूप में 238 विकेट दर्ज थे। हाल के दिनों में भारतीय चयनकर्ताओं की नजरों से दूर रहे शमी के लिए आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अगर उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की टीम में या फिर जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ईरानी कप 2026 के लिए ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ की टीम में जगह मिलती है, तो यह राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी का संकेत हो सकता है। न्यूजीलैंड की स्थितियां शमी की गेंदबाजी शैली के अनुकूल मानी जाती हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

