प्रज्ञान ओझा बने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता

नई दिल्ली खेल देश
Spread the love

  • चयन समिति में रमेश पोवार की हुई एंट्री

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को सीनियर पुरुष चयन समिति का नया अध्यक्ष (चेयरमैन) नियुक्त किया है। वे अजित अगरकर की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को चयन समिति के नए सदस्य के रूप में शामिल किया है।

प्रज्ञान ओझा पहले से ही चयन समिति का हिस्सा थे। बीसीसीआई के अनुसार, मौजूदा 5 सदस्यीय चयन समिति में सबसे अधिक 24 टेस्ट मैच खेलने के अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर ओझा को मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीसीसीआई की नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आर.पी. सिंह, अजय रात्रा, रमेश पोवार शामिल हैं।

अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की सदस्यता वाली ‘क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी’ ने सर्वसम्मति से रमेश पोवार के नाम की सिफारिश की। बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों के साक्षात्कार और मूल्यांकन के बाद यह निर्णय लिया गया।

रमेश पोवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले। वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रहे। उनके मार्गदर्शन में टीम ने एशिया कप जीता और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया।

नेशनल क्रिकेट एकेडमी (अब BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु) में स्पिन गेंदबाजी कोच, मुंबई टीम को विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब दिलाया। पिछले दो सत्रों में गुजरात की सीनियर टीम के मुख्य कोच रहे और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के सलाहकार कोच के रूप में कार्य किया।

अजित अगरकर ने जुलाई 2023 में मुख्य चयनकर्ता का पद संभाला था। उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने अभूतपूर्व सफलताएं हासिल कीं। आईसीसी ट्रॉफियां: टी20 विश्व कप (2024 व 2026) और चैंपियंस ट्रॉफी (2025)। दो एशिया कप खिताब और लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *