
मुंबई। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले में 18 जून 2026 को हुई केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में पुणे पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। शुरुआत में जिसे एक हादसों भरी गिरावट या खाई में गिरना माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश निकली।
पुणे पुलिस द्वारा अदालत में दायर 5,053 पन्नों की विशालकाय चार्जशीट में मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे के खिलाफ डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों का अंबार पेश किया गया है।
ये किया था सर्च
चार्जशीट में शामिल डिजिटल सबूतों से पता चला है कि केतन की हत्या के बाद आरोपी सिया गोयल ने इंटरनेट पर सर्च किया था कि “दुख या शोक कैसे व्यक्त करें।”
ChatGPT का इस्तेमाल
केतन की मौत से पहले, एक झगड़े के बाद सिया ने उसकी मां से माफी मांगने और केतन को मनाने के लिए भावुक मैसेज ड्राफ्ट करने के लिए ChatGPT की मदद ली थी।
पुलिस की कार्रवाई
सर्च हिस्ट्री में पुलिस द्वारा डिलीट किए गए चैट्स को रिकवर करने की क्षमता, मीडिया कवरेज और डेटा रिट्रीवल से जुड़े सवाल तलाशे गए थे।
पुराने केस व मर्डर मिस्ट्री
आरोपियों ने लोहागढ़ में 2025 में हुई एक मौत और मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बारे में भी ऑनलाइन रिसर्च की थी।
फिल्में देखकर बनाई साजिश
चार्जशीट के अनुसार, आरोपियों ने बदला, चोर निकल के भागा, हिट: द फर्स्ट केस और इत्तेफाक जैसी सस्पेंस व क्राइम थ्रिलर फिल्में देखीं और उनका अध्ययन किया था।
फोटोग्राफी से रेकी
पुलिस जांच के अनुसार, 18 जून को हुई घटना से पहले सिया और केतन 31 मई को लोहागढ़ किले गए थे।
31 मई की यात्रा में सिया ने केतन को ठीक उसी जगह पर खड़े होने को कहा जहां से बाद में वह नीचे गिरा, और पीछे से अलग-अलग कोणों से उसकी तस्वीरें खींचीं। पुलिस को संदेह है कि इन तस्वीरों का इस्तेमाल अपराध की प्लानिंग के लिए किया गया था।
14 जून का पहला प्रयास
घटना से ठीक 4 दिन पहले (14 जून) दोनों फिर से किले पर गए थे। आरोप है कि तब भी सिया ने केतन को खाई में धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम रही थी। आखिरकार 18 जून को आरोपियों ने केतन को खाई में धक्का दे दिया।
ये सबूत बने ढाल
मामले की तहकीकात के दौरान पुलिस ने डिजिटल डेटा को खंगालने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
1,801 चैट्स का विश्लेषण
पुलिस ने करीब 1,801 बातचीत का विश्लेषण किया और फॉरेंसिक टीम की मदद से 11 डिलीट की गई व्हॉट्सऐप चैट सफलतापूर्वक रिकवर कीं।
फुटेज और तस्वीरें
करीब 9,200 से अधिक वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य पर्यटकों द्वारा किले पर ली गई तस्वीरों का विश्लेषण किया गया, जिनमें केतन, सिया और चेतन एक साथ नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और कॉल डिटेल्स (CDR) को भी फॉरेंसिक सबूत बनाया गया है।
दोस्त का बयान
केतन की एक महिला मित्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 16 मई को केतन उससे मिला था। केतन ने बताया था कि वह सिया की शराब पीने की आदत और उसके द्वारा बनाए जा रहे दबाव से परेशान था। केतन ने यह भी आरोप लगाया था कि सिया ने अपनी शैक्षणिक योग्यताओं को लेकर उससे झूठ बोला था।
फिलहाल, पुलिस की इस विस्तृत चार्जशीट के बाद मामले की सुनवाई और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

