पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ में भाजपा को बड़ा झटका

अन्य राज्य देश
Spread the love

जयपुर। राजस्थान के 309 नगरीय निकायों (कुल 10,245 वार्ड) के लिए दो चरणों (9 और 11 सितंबर) में हुए मतदान हुआ था। इसका परिणाम 14 सितंबर को घोषित किया गया। इसमें वसुंधरा राजे के गढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गढ़ माने जाने वाले झालावाड़ में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया। झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्डों में से कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। यहां  भाजपा को 13,  निर्दलीय को 2 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिला है।

झालावाड़-झालरापाटन क्षेत्र 2003 से लगातार वसुंधरा राजे (विधायक) और उनके बेटे दुष्यंत सिंह (सांसद) का मजबूत आधार रहा है। ऐसे में नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

आगे का चुनावी कार्यक्रम

सभी निकायों में मेयर (महापौर) और अध्यक्ष (सभापति/अध्यक्ष) का चुनाव 21 सितंबर को होगा। डिप्टी मेयर (उपमहापौर) और उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान 22 सितंबर को होगा।

चुनाव रुझान व नतीजे

निकाय स्तर / श्रेणीकुल स्थिति / रुझान
राज्य स्तर (वार्ड वार)भाजपा 3,300+ वार्डों पर जीत के साथ आगे है, जबकि कांग्रेस लगभग 2,900+ वार्डों में जीती है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 1,700 से अधिक वार्डों पर कब्जा जमाया है।
जयपुर नगर निगम (150 वार्ड)जयपुर में सत्ताधारी भाजपा ने दबदबा बनाते हुए 95 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 43 वार्डों में सफलता मिली।
नगर निगम (10 में से)भाजपा 5 प्रमुख नगर निगमों (जयपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा) में आगे रही। कांग्रेस ने बीकानेर, पाली और जोधपुर में बढ़त बनाई।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *