इन राज्यों में आज और कल अचानक बाढ़ का खतरा, IMD ने जारी किया बुलेटिन

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जल-मौसम विज्ञान प्रभाग और फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने अचानक बाढ़ का खतरा जारी कि‍या है। इसमें देश के कई पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रभावित क्षेत्रों में 240 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले 6 घंटों में 85 मिमी तक बारिश हुई है। इसके कारण कई जलसंग्रहण क्षेत्रों की मिट्टी में 70% से 100% तक नमी हो चुकी है। इससे जलभराव और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

जलभराव की चेतावनी

मौसम विभाग ने सतर्क किया है कि जिन इलाकों में मिट्टी पूरी तरह पानी सोख चुकी है और जो निचले इलाके हैं, वहां भारी बारिश के कारण सतह का पानी तेज़ी से बह सकता है। जलभराव की स्थिति बन सकती है।

इन जिलों में है खतरा

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों में 80 मिमी तक भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने कई राज्यों और जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के अचानक बाढ़ जोखिम और जलभराव का अनुमान जताया है।

ओडिशा

अगले 6 घंटे में अनुगुल (Angul), बालासोर, भद्रक, कटक, ढेंकनाल, जाजपुर, झारसुगुड़ा, केयोंझर, मयूरभंज, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिले।
अगले 24 घंटे में बालासोर, देवगढ़, केयोंझर, मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिले।

झारखंड

अगले 6 घंटे में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां और पश्चिमी सिंहभूम।
अगले 24 घंटे में धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची और सिमडेगा जिले।

गांगेय पश्चिम बंगाल

अगले 6 घंटे में पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर।
अगले 24 घंटे में बांकुरा, पूर्व मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर जिले।

छत्तीसगढ़

अगले 24 घंटे में बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, कोरिया, रायगढ़ और सूरजपुर जिले।

पूर्वोत्तर राज्य

नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा
अगले 24 घंटे में मणिपुर और नागालैंड के चंदेल, चूड़ाचांदपुर, सेनापति, तामेंगलोंग, उखरुल, किफिरे, कोहिमा, मोकोकचुंग, मोन, फेक, तुएनसांग और जुन्हेबोटो जिले। 

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *