नामकुम प्रखंड में 231 शिक्षकों के सेवा सत्यापन और नई सेवा पुस्तिका के लिए लगा कैंप

झारखंड
Spread the love

रांची। नामकुम स्थित राजकीयकृत बुनियादी मध्य विद्यालय में एक कैंप का आयोजन 3 अगस्‍त को किया गया। सरकारी विद्यालयों में पदस्थापित नामकुम प्रखंड के 197 शिक्षकों के सेवा सत्यापन, 10 इंटरमीडिएट सहायक आचार्यों और 24 स्नातक सहायक आचार्यों की नई सेवा पुस्तिका खोलने के लिए कैंप लगा।

इस कैंप में नामकुम प्रखंड के डीडीओ बृजेंद्र कुमार चौबे ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार का स्वागत किया गया। कैंप में प्रधानाध्यापक अनिल गुप्ता और मोहम्मद हसन की उपस्थिति रही। नव-पदस्थापित सहायक आचार्यों की सेवा पुस्तिका में उनके प्रथम योगदान और सरकारी सेवा से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों का उल्लेख करते हुए प्रविष्टियां दर्ज की गईं।

इस कैंप को सफल बनाने और इसमें सहयोग प्रदान करने में अजय ज्ञानी, मंजु रानी, बिजय कुमार, रामेश्वरी सिंह, भूदेव चंद्र, भारत भूषण, अरविंद ठाकुर, बद्री विशाल, सुरेंद्र महतो, जूली कुमारी, राजेश कुमार, बाबी, प्रशांत और सुनीता आदि शिक्षकों की प्रमुख भूमिका रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *