
रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर इकाई के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के तत्वावधान में सोमवार को कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह 3 से 7 अगस्त तक चलेगी। इसका विषय ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर मेंटल हेल्थ असेसमेंट, स्क्रीनिंग एंड सपोर्ट सिस्टम्स’ है।
इस कार्यशाला का उद्देश्य विशेषज्ञ व्याख्यानों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण (हैंड्स-ऑन सेशन) के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के अनुप्रयोगों के प्रति जागरुकता बढ़ाना और अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीआईटी मेसरा के डीन (अनुसंधान एवं नवाचार) डॉ. राजू पोद्दार ने किया। इस अवसर पर कार्यशाला की संयोजक डॉ. अमृता सरकार, लालपुर इकाई के निदेशक (प्रोफेसर-इन-चार्ज) डॉ. विजय कुमार झा और डॉ. अमृता प्रियम भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के समाधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को नैतिक, नवाचारपूर्ण एवं अंतर्विषयक अनुसंधान के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, बीआईटी मेसरा लालपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. पार्थ सारथी बिष्णु ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एआई के विभिन्न अनुप्रयोगों पर व्याख्यान दिया।
द्वितीय सत्र में सीआईपी के प्रोफेसर डॉ. निशांत गोयल ने युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और मनोवैज्ञानिक कल्याण को बढ़ावा देने में डिजिटल तकनीकों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
कार्यशाला के आयोजन एवं समन्वय की जिम्मेदारी कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मानसी गुप्ता, डॉ. देवेश कुमार उपाध्याय एवं डॉ. नंदन बनर्जी द्वारा निभाई जा रही है।
कार्यक्रम का संचालन शुभाशीष रॉय, राणा प्रताप मिश्रा और बसुदेव सिंह द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यशाला में संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

