भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल की सगाई टूटी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया पर्सनालिटी आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई तोड़ दी है। दोनों ने मार्च, 2026 में ही अपने रिश्ते और सगाई का सार्वजनिक ऐलान किया था। हालांकि, लगभग छह महीने बाद अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।

आकृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है:

आकृति ने लिखा, ‘भारी मन से मैं यह साझा कर रही हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने अपने भविष्य के अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के कारण अलग होने का फैसला किया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम एक-दूसरे का कितना भी प्यार और सम्मान करते हों, लेकिन हमें यह स्वीकार करना पड़ा कि हमारे रास्ते एक साथ आगे बढ़ने के लिए नहीं बने हैं। वर्तमान परिस्थितियों और जिम्मेदारियों को देखते हुए हमने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।’

आकृति ने पृथ्वी के भविष्य के लिए शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही, फैंस और मीडिया से इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी (निजता) का सम्मान करने और किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें न लगाने की अपील की।

इसी साल मार्च में पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगाई थी। हालांकि, सगाई के कुछ महीनों बाद आकृति के एक ‘चीटिंग’ (धोखाधड़ी) से जुड़े रहस्यमयी पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आई थीं।

तब आकृति ने सफाई देते हुए कहा था कि वह पोस्ट पृथ्वी के लिए नहीं, बल्कि उनके कुछ दोस्तों के संदर्भ में था।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *