जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट, दो गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घटहुआं कला पंचायत के रतनगढ़ गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव रेफर कर दिया। घायल राजेंद्र यादव (48 वर्ष, पिता उखमजी यादव) ने बताया कि वह अपनी ही जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के आनंद यादव उर्फ बबलू यादव, सकोला देवी, सुदेश्वर यादव सहित कई लोग कथित रूप से कुदाल और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया।

राजेंद्र ने आरोप लगाया कि हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना के समय घर में मैं और मेरी पत्नी ही मौजूद थे। सूचना पर कांडी थाना के एसआई रॉबिन उरांव अस्पताल पहुंचे। घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *