रांची। आयकर अधिकारी अजित, कार्यालय अधीक्षक रवि कुमार एवं कर सहायक अंकिता रानी की टीम को प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ़ इनकम टैक्स एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। पटना के तारामंडल सभागार में 167वें आयकर दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ़ इनकम टैक्स बिहार एवं झारखंड डी सुधाकर राव ने उन्हें यह अवार्ड दिया।

इसके तहत तीनों अधिकारियों को प्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में प्रशंसनीय योगदान, विशिष्ट कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रतिबद्धता के लिए व्यक्तिगत प्रशस्ति प्रमाणपत्र एवं गोल्ड मैडल प्रदान किया गया।
इस टीम के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागीय कार्य के अतिरिक्त 8 सर्वे कर पिछले तीन वर्षों से सम्बंधित अचल संपत्ति के लगभग 550 करोड़ के अघोषित और असूचित वित्तीय लेन देन का पता लगाया गया। सम्बंधित आवश्यक कार्रवाई की गई।
उक्त समारोह में अतिथियों में प्रसिद्द लोकगायक पद्मा भारत सिंह भारती, पटना विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति अजय कुमार सिंह और बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पीके अग्रवाल के अतिरिक्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

