सोशल मीडिया पर बीएलओ के पैसे मांगने का वीडियो वायरल, जांच में मिला ये

झारखंड
Spread the love

धबबाद। झरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-167 की बीएलओ श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा के एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान गणना प्रपत्र के वितरण एवं उसे भरने के एवज में अवैध राशि की मांग किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। इसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के कड़े आदेश दिए गए थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) द्वारा 41-झरिया विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, झरिया एवं अंचल अधिकारी, बलियापुर के माध्यम से संयुक्त रूप से मामले की गहन स्थलीय जांच कराई गई।

जांच दल द्वारा समर्पित विस्तृत प्रतिवेदन के अनुसार उक्त मतदान केंद्र क्षेत्र के अंतर्गत वीडियो में दिखाई दे रही संबंधित महिला श्रीमती सविता देवी, एक अन्य महिला श्रीमती द्रौपदी देवी, बी.एल.ए.-2 राम जी सिंह और स्थानीय 20 से 25 मतदाताओं से प्रत्यक्ष पूछताछ की गई। इसमें नितेश अग्रवाल, दीपक धीवर आदि शामिल हैं।

पूछताछ के उपरांत यह प्रामाणिक तथ्य प्रकाश में आया कि बीएलओ श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा द्वारा किसी भी प्रकार की अवैध राशि की मांग नहीं की गई थी। संबंधित महिला सविता देवी द्वारा बीएलओ को फोटो बनवाने के एवज में स्वेच्छा से ₹20 दिए गए थे, जिसकी पुष्टि स्वयं सविता देवी की बहू ने प्रत्यक्ष रूप से की है। इसके अतिरिक्त, अन्य किसी भी मतदाता या गवाह द्वारा बीएलओ द्वारा प्रपत्र वितरण या भरने के नाम पर किसी भी प्रकार की राशि मांगे जाने की बात से साफ इनकार किया गया है।

अतः जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि बीएलओ श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर पूर्णतः निराधार, भ्रामक एवं तथ्यहीन है। यह मात्र एक दुर्भावनापूर्ण अफवाह है, जिसका वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है।

जिला प्रशासन एवं जिला निर्वाचन कार्यालय ने कहा कि एस.आई.आर. प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क और पारदर्शी है। इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। यदि किसी भी स्तर पर किसी भी कर्मी द्वारा किसी भी कार्य के एवज में राशि की मांग की जाती है, तो तत्काल इसकी सूचना अपने संबंधित एईआरओ या ईआरओ को देना सुनिश्चित करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *