Jharkhand Weather : रांची। राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक (वज्रपात) और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 12 जुलाई, 2026 को दी।

तापमान की स्थिति
राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 35.2°C दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28.1°C और न्यूनतम तापमान 23.0°C रहा।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 13 और 16 जुलाई: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। 14 और 15 जुलाई: इन दो दिनों में मॉनसून का सबसे ज्यादा असर दिखेगा, जहां राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।
वज्रपात की चेतावनी
मौसम केंद्र के अनुसार 13 से 16 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
यहां भारी बारिश
13 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, धनबाद, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सराइकेला-खरसावां जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
14 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसे लेकर सलाह
खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

