Ranchi: झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न

झारखंड
Spread the love

कलाकारों के हित एवं सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

रांची। झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी की प्रथम कार्यकारिणी बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सोसाइटी के झारखंड के सभी 24 जिलों से 130 निर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की रहे। उन्होंने कलाकारों को संगठित होकर झारखंड की कला, संस्कृति और भाषा के संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया तथा सोसाइटी की पहल की सराहना की।

बैठक में झारखंडी कला, संस्कृति, संगीत एवं फिल्म उद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और सर्वसम्मति से अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में क्षेत्रीय गीत-संगीत में बढ़ती अश्लीलता पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। निर्णय लिया गया कि सोसाइटी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के विभिन्न रिकॉर्डिंग स्टूडियो एवं म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस का दौरा कर उन्हें एक आग्रह-पत्र सौंपेगा, जिसमें झारखंडी संस्कृति की गरिमा को बनाए रखते हुए अश्लील गीतों के निर्माण एवं प्रसारण से परहेज़ करने का अनुरोध किया जाएगा।

बैठक में झारखंड की बहुप्रतीक्षित फिल्म नीति को शीघ्र लागू करने तथा राज्य के प्रत्येक प्रखंड में मिनी थिएटर की स्थापना की मांग को लेकर सरकार तक अपनी बात पहुँचाने के लिए पदयात्रा आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।सोसाइटी का मानना है कि इससे क्षेत्रीय फिल्मों के प्रदर्शन को बढ़ावा मिलेगा, कलाकारों को नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय फिल्म उद्योग को मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा कलाकारों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोसाइटी के माध्यम से कलाकारों के बीमा की व्यवस्था करने, कलाकार कल्याण योजनाओं को आगे बढ़ाने तथा भविष्य में प्रशिक्षण, सम्मान और रोजगार के अवसरों पर कार्य करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, कलाकारों की समस्याओं के समाधान तथा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी।


सोसाइटी ने राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों, सांस्कृतिक संस्थाओं, मीडिया तथा सभी कलाकारों से अपील की कि वे झारखंड की कला, संस्कृति और कलाकारों के हितों की रक्षा के इस अभियान में सहभागी बनें और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने में सहयोग करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *