असिस्टेंट प्रोफेसर और शोधार्थियों ने लगाई सुप्रियो भट्टाचार्य से गुहार

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय में क्लस्टर सिस्टम लागू करने को लेकर विभिन्न महाविद्यालय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर और शोधार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से मुलाकात की। उनसे गुहार लगाई कि क्लस्टर सिस्टम के कारण झारखंड में बांग्ला भाषा समाप्त होने के कगार में आ गई है दादा आप बचा लीजिए।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व झारखंडी बंगाली शिक्षक संघ के सचिव डॉ दीपक प्रमाणिक ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय में क्लस्टर सिस्टम लागू होने से विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित हो रहे बांग्ला भाषा विषय को समाप्त करके एक जे एन महाविद्यालय में हस्तांतरित किया जा रहा है।

इससे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आगे उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा विषय को स्थापित करने के लिए कितना लंबा संघर्ष करना पड़ता है और आज उसे समाप्त करके सिर्फ एक कॉलेज में सीमित कर दिया जा रहा है। इससे धीरे-धीरे झारखंड से बंगाली भाषा की पढ़ाई समाप्त हो जाएगी।

डॉ ब्रजगोपाल पाल ने कहा कि बांग्ला भाषा जनमानस झारखंड के पूर्वी जिलों में भारी संख्या में निवास करती है, उनकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। इस प्रतिनिधि मंडल में डॉ वरुण मंडल, डॉ गौतम मुखर्जी, डॉ पी आर लाहा, डॉ राजकुमार पाणिग्रही, डॉ ब्रजगोपाल पाल, डॉ माधव मोहन, प्रसनजीत सरकार सौरभ यादव, पली राय महतो, मृत्युंजय महतो, श्यामापद महतो, सूरजीत मंडल आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी संघ के सचिव डॉ दीपक प्रमाणिक ने दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *