- कारखाने की स्थिति में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का अनुरोध
रांची। एचईसी के श्रमिक संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल श्रमिक नेताओं ने एचईसी के पुनरुद्धार की मांग की। श्रमिक नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप करते हुए यथोचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

श्री सहाय ने कहा कि एचईसी कारखाना राष्ट्र की एक बहुमूल्य धरोहर है। इसके अस्तित्व को बचाना बहुत बड़ी चुनौती है। केंद्र की भाजपा सरकार एक-एक कर सभी सार्वजनिक उपक्रमों को बंद करने पर आमादा है। इसके विरोध में देशव्यापी आंदोलन की जरूरत महसूस की जा रही है।
श्री सहाय ने कहा कि एचईसी के पुनरुद्धार के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मातृ उद्योग को बचाने के लिए वह लगभग तीन दशक से संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी एचईसी क्षेत्र से ही की है। इसलिए इस कारखाने व यहां कार्यरत कर्मियों से उनका विशेष लगाव है।
श्रमिक नेताओं ने एचईसी में स्थाई अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक की नियुक्ति करने, कारखाना को पुनरुद्धार पैकेज उपलब्ध कराने, अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन नियमित करने, एचईसी परिसर में औद्योगिक माहौल फिर से बरकरार करने सहित अन्य मांगों के संदर्भ में चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में हटिया मजदूर लोक लोक मंच के जान मोहम्मद, रामकुमार नायक, हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी लीलाधर सिंह, एचईसी सप्लाई संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह, हटिया कामगार यूनियन के प्रेसिडेंट आरके शाही, एचईसी श्रमिक संघ के सनी सिंह, वाई त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, हटिया मजदूर यूनियन के हरेंद्र प्रसाद, एटक के अर्जुन रविदास, हटिया मजदूर यूनियन के भवन सिंह, हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के सुधीर कुमार मिश्रा, गिरीश कुमार चौहान, जनता मजदूर यूनियन के एसजे मुखर्जी सहित अन्य शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

