Jharkhand Weather : अगले 5 दिन झमाझम बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ, अगले 5 दिनों के लिए भारी बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे का तापमान

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बोकारो-थर्मल में 34.1°C दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.5°C रहा। डालटेनगंज में सबसे ज्यादा 54.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे। तीन से नौ जुलाई तक राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघ गर्जन की प्रबल संभावना है।

आंधी व वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने 3 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे राज्य के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की गर्जन, वज्रपात (बिजली गिरना) और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

भारी बारिश वाले जिले

केंद्र के अनुसार 5 जुलाई को लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 6 जुलाई को देवघर, दुमका, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। 7 जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी वर्षा की उम्मीद है।

इसे लेकर बरतें सावधानी

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230