सोहराई पेंटिंग प्रशिक्षण का समापन एवं बांटे गए प्रमाण-पत्र

झारखंड
Spread the love

  • सेल ने सीएसआर के तहत कार्यक्रम का किया आयोजन

रांची। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत ‘स्किल डेवलपमेंट थ्रू सोहराई पेंटिंग ट्रेनिंग’ का समापन हुआ। प्रमाण-पत्र वितरण समारोह 3 जुलाई, 2026 को अरगोड़ा के टोंगरी टोली स्थित अमर शहीद वीर बुधुभगत हूही मोर्चा में हुआ।

प्रशिक्षण रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर फॉर आयरन एंड स्टील द्वारा प्रायोजित और स्तंभ ट्रस्ट द्वारा संचालित था। समारोह में सेल की ओर से संचार प्रमुख उज्ज्वल भास्कर, महाप्रबंधक (सीएसआर) प्रभात होरो एवं लक्ष्मण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सोहराई जैसी पारंपरिक लोककला के संरक्षण, संवर्धन एवं स्वरोजगार के अवसरों के सृजन की दिशा में यह पहल अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है।

स्तंभ ट्रस्ट की ओर से सचिव अवनी भूषण, निदेशक जयश्री देवी और सहयोगी शाही, उषा, सुनील एवं प्रमोद समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय पारंपरिक कला को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। साथ ही, महिलाओं एवं युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सोहराई पेंटिंग की पारंपरिक तकनीकों, डिजाइन एवं आधुनिक उपयोगिता का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों में ना केवल कौशल का विकास किया, बल्कि उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में भी प्रेरित किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *